Advertisment

प्रेम-प्रसंग का खूनी अंत, प्रेमिका के पिता ने दी सुपारी

बेतिया : बेतिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को जला दिया गया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इस हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग था। घटना के दो महीने बाद पुलिस ने आसिफ हुसैन हत्याकांड का खुलासा किया है। घटना 30 सितंबर को सिरिसिया थाना क्षेत्र में हुई थी जहां से एक जला हुआ शव पुलिस को मिला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांचशुरू की। मृतक युवक की पहचान आसिफ हुसैन के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, आसिफ की हत्या उसकी प्रेमिका के पिता रवि गुप्ता ने सुपारी देकर करवाई थी। रवि गुप्ता अपनी बेटी और आसिफ के रिश्ते से खुश नहीं था। 29 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि मृतक के परिजनों ने दो संदिग्धों को पकड़ रखा है। पूछताछ में सामने आया कि रवि गुप्ता आसिफ की हत्या के लिए सुपारी दी थी। रवि गुप्ता ने अपनी बेटी की एक सहेली के साथ मिलकर आसिफ को बुलाया और उसकी हत्या करवा दी। हत्या के बाद शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े : लड़की से जबरदस्ती करना पड़ा भारी, 12 घंटे के अंदर चार आरोपी गिरफ्तार

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...

JPSC Paper Leak Case: सीआईडी की जांच तेज, JSSC ने कहा...

जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। जेएसएससी ने स्पष्ट किया कि टीडीपीएल एजेंसी का उसकी पांच प्रमुख परीक्षाओं...

Jharkhand Forest Job Scam: फर्जी Appointment Letter देकर युवकों से ठगी,...

झारखंड वन विभाग के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी का मामला सामने आया है। पीसीसीएफ के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल...