Giridih : रिश्ते में खूनी खेल, मां और भाई समेत तीन को मारी गोली, आरोपी फरार…

Giridih : गिरिडीह में एक शख्स ने अपने ही मां, भाई और भाभी को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी फरार है वहीं गंभीर रुप से घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : जो सोरेन परिवार की नहीं हुई वो जनता की क्या होगी, इरफान अंसारी का सीता सोरेन पर तंज… 

कगत min 22Scope News

पूरा मामला बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरकट्टा ओपी के पिपराडीह गांव का बताया जा रहा है। घायलो में मोसोमात सोमरी, मुंशी यादव और मुंशी की पत्नी शामिल है। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने वाला आरोपी रीतलाल यादव फरार है। मिली जानकारी के मुताबिक रीतलाल यादव का अपने परिवारवालों से किसी मामले को लेकर हमेशा विवाद होता था।

Giridih : पारिवारिक बहस के बीच आरोपी ने मारी गोली

आए दिन दोनों भाइयों और मां के बीच तू-तू मैं-मैं होती थी। इसी बीच आज फिर से किसी बात को लेकर बहस होने लगी। बहस के बीच में ही रीतलाल ने कमर से पिस्टल निकाली और अपनी मां, भाई और भाभी को गोलियों से भून दिया। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गोली की आवाज सुनकर घर पहुंचे तो देखा कि तीनों को गोली लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : खूनी रिश्ता, मां की हत्या कर शव घर में ही दफना दिया फिर… 

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तुरंत तीनो को अस्पताल में भर्ती कराया जहां मोसोमात की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मोसोमात की छाती और बांह में तीन गोलियां लगी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पूर्व में नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे अपराधी, थैले...

पटना : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत पुलिस प्रशासन के द्वारा चेकिंग अभियान लगाया गया था। उसी क्रम में एक ऑटो पर...

रामगढ़ में 5 दिनों तक गूंजेगी श्रीराम कथा, मंझला चुम्बा में...

Ramgarh News: रामगढ़ ज़िले के मंझला चुम्बा गांव में 20 जून से 24 जून 2026 तक एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें 'श्री श्री 1008...

बिहार को मिला नया महाधिवक्ता, बनाए गए एसडी संजय

पटना : बिहार को नया महाधिवक्ता मिल गया है। सीनियर एडवोकेट सत्यदर्शी संजय (एसडी संजय) को यह जिम्मेदारी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली...