Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Bokaro News: ईजरी नदी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप

Bokaro News: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के ईजरी नदी किनारे उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय ग्रामीणों ने नदी के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा. सुबह रोज की तरह शौच के लिए नदी किनारे पहुंचे शंकर रवानी ने सबसे पहले शव को देखा. शव की हालत संदिग्ध थी और आसपास कोई पहचान संबंधी वस्तु नहीं मिली. घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत पिंडराजोड़ा थाना को फोन कर स्थिति से अवगत कराया.

Bokaro News: पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और अज्ञात शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मौके से आवश्यक सबूत एकत्र किए और प्रथम दृष्ट्या जांच की, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत होती है, परंतु उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि मृतक इस क्षेत्र का निवासी नहीं लगता. शव के शरीर पर किसी विशेष चोट के निशान होने या किसी आपराधिक घटना के संकेतों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी.

Hazaribagh News: ‘शिक्षा के लिए भिक्षा’ के बैनर तले आजसू ने गांधी मैदान से निकाला सड़क मार्च

Bokaro News: स्थानीय लोगों में डर का माहौल

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर डर का माहौल है. लोग तरह-तरह की आशंकाएँ जता रहे हैं, हालांकि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है. थाना प्रभारी अभिषेक रंजन ने कहा कि फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा करना संभव नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आएगी. पुलिस आसपास के इलाकों के थानों से भी संपर्क कर लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके. अज्ञात शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे घटना की असल वजह सामने आ सके.

बोकारो से चुमन की खबर…

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...