Bokaro Firing : फल विक्रेता को गोली मारकर भाग रहे अपराधी कोडरमा में धराए, बिहार पुलिस के…

Bokaro Firing : झारखंड के बोकारो जिले के सेक्टर 4 स्थित लक्ष्मी मार्केट में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया। घटना में विवेक कु साह नामक युवक को गोली मारी गई थी। तफ्तीश के दौरान यह मामला और भी चौंकाने वाला बन गया जब पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी कोई और नहीं बल्कि बिहार पुलिस के जवान हैं।

Bokaro Firing : तिलैया थाना की पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
Bokaro Firing : तिलैया थाना की पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : तेज गरज के साथ चलेगी आंधी तूफान, मौसम विभाग की चेतावनी… 

कोडरमा के रास्ते बिहार लौटने की फिराक में थे अपराधी

घटना के तुरंत बाद फरार अपराधी झारखंड से कोडरमा के रास्ते बिहार लौटने की फिराक में थे। लेकिन कोडरमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान इन्हें धर दबोचा गया। गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधी बिहार पुलिस में कार्यरत हैं और लड़का-लड़की के व्यक्तिगत मामले को लेकर बोकारो पहुंचे थे।

Bokaro Firing : वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी
Bokaro Firing : वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : बाइक सवार अपराधियों ने महिला से की चेन छिनतई, पुलिस जांच में जुटी…. 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लक्ष्मी मार्केट में हुई यह वारदात पूरी तरह सुनियोजित नहीं थी। अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि गोली गलती से चल गई और वे डर के मारे वापस पटना लौट रहे थे। हालांकि पुलिस इस बयान की पुष्टि करने से पहले सभी एंगल से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा बोकारो पहुंची, योजनाओं की समीक्षा पर दिया जोर… 

Bokaro Firing : बिहार पुलिस के जवान निकले आरोपी
Bokaro Firing : बिहार पुलिस के जवान निकले आरोपी

Bokaro Firing : गोलीकांड के आरोपी निकले तीन बिहार पुलिसकर्मी

कोडरमा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को भी बरामद कर लिया है। वहीं, इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पूरी तरह गोपनीयता बरत रही है। कोडरमा एसपी स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं और बोकारो पुलिस की एक टीम को कोडरमा रवाना कर दिया गया है, जो आरोपियों की पहचान और आगे की पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें- Bokaro Breaking : अपराधियों ने दिनदहाड़े फल व्यवसायी को मारी गोली… 

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : नगड़ी में अज्ञात अपराधियों ने सरेआम युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस… 

घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आखिर बिहार पुलिस के जवान निजी मामलों में हथियार लेकर झारखंड कैसे पहुंचे और क्यों उन्होंने कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की। फिलहाल घटना में घायल विवेक कुमार साह का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

 

 

हाजीपुर में ₹17.25 करोड़ का निवेश, आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट से...

हाजीपुर: बिहार के फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए, मूगी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड हाजीपुर के...

Nitish Mishra Review Meeting: लंबित फाइलों और अनियमितताओं पर एक्शन मोड...

Nitish Mishra Review Meeting: शहरी विकास और आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने सोमवार को विभाग के 'आरोप और सतर्कता सेल' (Allegations and Vigilance Cell)...

Bihar Disaster Management Meeting: बिहार में बाढ़ और सुखाड़ को लेकर...

Bihar Disaster Management Meeting: राज्य सरकार ने 2026 में बिहार में संभावित बाढ़ और सूखे की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए...