Advertisement
Advertisement

Bokaro : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा बोकारो पहुंची, योजनाओं की समीक्षा पर दिया जोर…

Bokaro : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा आज बोकारो पहुंची। बोकारो पहुंचने पर परिसदन में भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व विधायक बिरंची नारायण, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : बाइक सवार अपराधियों ने महिला से की चेन छिनतई, पुलिस जांच में जुटी…. 

मीडिया से बातचीत में आशा लकड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा गठित यह आयोग जनजातीय समुदाय की समस्याओं को सुनने और समाधान की दिशा में कार्य करने के उद्देश्य से बना है। उन्होंने बताया कि बोकारो में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनजातीय योजनाओं की प्रगति, आयोग से जुड़े विभिन्न मामलों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

Bokaro : योजनाओं की समीक्षा पर दिया जोर
Bokaro : योजनाओं की समीक्षा पर दिया जोर

Bokaro : फेडरेशन और कर्मचारियों के कई समस्याओं को सुनी

आशा लकड़ा ने बताया कि बैठक में सेल (SAIL) से जुड़े एससी/एसटी फेडरेशन और कर्मचारियों के संगठनों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। आयोग इन मुद्दों का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करेगा ताकि कर्मचारियों को उनका उचित अधिकार मिल सके।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : तेज गरज के साथ चलेगी आंधी तूफान, मौसम विभाग की चेतावनी… 

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आने वाले दिनों में धनबाद में भी इसी प्रकार की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें बीसीसीएल (BCCL) के कर्मचारियों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

इस मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने आशा लकड़ा की पहल की सराहना की और कहा कि आयोग की सक्रियता से जनजातीय समाज की उपेक्षित आवाज को मंच मिलेगा।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...