बोकारो स्टील प्लांट हादसा: सेल चेयरमैन और बीएसएल फैक्ट्री मैनेजर पर केस दर्ज…

बोकारो स्टील प्लांट हादसा : बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में हुई घातक दुर्घटना के मामले में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश और फैक्ट्री मैनेजर प्रदीप कुमार न वैशाखिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
फैक्ट्री इंस्पेक्टर शिवानंद लागुरी ने इस संबंध में सीजीएम कोर्ट में सीपी केस नंबर 1581/25 दर्ज कराया है।

दुर्घटना में ठेका कर्मी की मौत:

14 अगस्त को बीएसएल (BSL) के टॉरपीडो लैडल रिपेयर शॉप में हुए हादसे में ठेका कर्मी शिव जोगी शर्मा (52) की मौत हो गई थी। मृतक ब्रजमोहन कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत नॉन-डिप्लोमा कर्मी थे। घटना के दिन वे लैडल कार के प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर क्रेन ऑपरेटर को दिशा-निर्देश दे रहे थे ताकि सी-टेकल को सुरक्षित निकाला जा सके, लेकिन सी-टेकल अनियंत्रित होकर उन पर गिर गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बोकारो स्टील प्लांट हादसा -mसुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप:

फैक्ट्री इंस्पेक्टर शिवानंद लागुरी ने बताया कि जांच के दौरान कई औद्योगिक सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया।
अगर निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता, तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी। जांच रिपोर्ट को मुख्य कारखाना निरीक्षक को सौंपा गया, जिनके निर्देश पर यह मामला दर्ज हुआ।

बोकारो स्टील प्लांट हादसा – सीजीएम कोर्ट में होगी सुनवाई:

मामले की सुनवाई सीजीएम कोर्ट में की जाएगी। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीएसएल (BSL) प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए श्रम संगठनों ने भी घटना की निष्पक्ष जांच और मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग की है।

रिपोर्टः चुमन कुमार

Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त, ऑनलाइन टेस्ट...

 Driving Licence Rules में बदलाव का प्रस्ताव है। ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग टेस्ट के पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने और पीवीसी कार्ड देने...

Giridih By-Election 2027: गिरिडीह उपचुनाव इस साल मुश्किल, फरवरी में चुनाव...

 झारखंड की गिरिडीह विधानसभा सीट पर इस साल उपचुनाव की संभावना कम है। एसआईआर के बाद 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।...

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा,...

 JTET 2026 में झारखंड के 5,65,078 अभ्यर्थी शामिल होंगे। एक नवंबर को 986 केंद्रों पर परीक्षा होगी। प्रश्नपत्र की सुरक्षा के लिए 24 घंटे...