पटना: BPSC Candidates Violent Protest – बीपीएससी का मामला एक बार फिर से तूल पकड़ने लगा है। गुरुवार को बीपीएससी के अभ्यर्थी एक बार फिर सड़क पर उतरे और गर्दनीबाग धरनास्थल से भाजपा और जदयू कार्यालय की तरफ कूच किया। अभ्यर्थियों के मार्च को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई लेकिन जिला प्रशासन की तैयारी पर बीपीएससी अभ्यर्थियों का हुजूम भारी पड़ गया।
BPSC Candidates Violent Protest :
बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग है कि बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर दुबारा परीक्षा ली जाये। सुरक्षाकर्मियों ने जब सड़क पर मार्च कर रहे अभ्यर्थियों को भाजपा और जदयू कार्यालय की तरफ जाने से रोक दिया तो फिर अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय की तरफ बढ़ने लगे। इस दौरान जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों को हाई कोर्ट के समीप रोकने की भी कोशिश की लेकिन अभ्यर्थी बैरीकेडिंग तोड़ आगे बढ़ गये। अभ्यर्थियों का कहना है कि अब वे बीपीएससी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Land for Job: लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, राउज एवेन्यू कोर्ट ने
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट


















