Advertisment

Breaking: लोहरदगा में बारातियों से भरी बस और हाइवा में भीषण भिड़ंत, तीन बच्चों की मौत, दर्जन भर गंभीर घायल

लोहरदगा. रांची के बोडया से बारातियों को लेकर घाघरा के बनारी लौट रही महालक्ष्मी नामक यात्री बस की कुडू- लोहरदगा मुख्य पथ एनएच 43 ए कुडू थाना क्षेत्र के टाटी मोड़ के पास शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे हाइवा से आमने सामने की सीधी भिड़ंत हो गयी। इसमें 6 माह के बच्चे सहित कुल तीन बच्चों की मौत हो गयी, जबकी बस चालक समेत बस में सवार दर्जन भर से ज्यादा यात्री और हाइवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

लोहरदगा में भीषण हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और कूडू अस्पताल भेजवाया। यहां से गंभीर रूप से घायलों को रांची रिम्स रेफर किया गया है।

डीवाई पाटिल स्कूल 13 22Scope News

बताया जा रहा है कि महालक्ष्मी नामक यात्री बस संख्या जेएच 01 ईए – 8810 से घाघरा के बनारी से बारात लेकर रांची के कांके थाना क्षेत्र के बोडया गयी थी। तीन दर्जन से अधिक पुरुष, महिलाओं, बच्चों से भरी बस की वहां से लौटने के क्रम में टाटी मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा जेएच01 एफए – 2496 से सीधी भिड़ंत हो गयी, जिससे यह हादसा हुआ है।

Bihar AI Ecosystem: अब AI बताएगा सरकारी प्रोजेक्ट में देरी और...

Bihar AI Ecosystem: बिहार सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में राज्य को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य...

JPSC Exam Cancellation Stay: JPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! हाईकोर्ट...

JPSC Exam Cancellation Stay: झारखंड में सरकारी नियुक्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा अंतरिम आदेश...

Giridih Driving Licence Camp: गिरिडीह के 13 प्रखंडों में लगेगा ड्राइविंग...

Giridih Driving Licence Camp: जिले के लोगों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया अब आसान होने जा रही है। उपायुक्त रामनिवास यादव के...