खूंटी में बारातियों से भरी गाड़ी को हाइवा ने मारी टक्कर, तीन की मौत

Jharkhand : हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल

खूंटी : खूंटी में बारातियों से भरी गाड़ी को हाइवा ने मारी टक्कर, तीन की मौत- खूंटी में

बारातियों से भरी गाड़ी और बालू से लदे हाइवा की आमने-सामने की टक्कर हो गई.

इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

यह हादसा तोरपा-कर्रा मुख्य पथ पर रायटोली गांव के समीप मंगलवार की रात में हुई है.

सभी घायलों का इलाज तोरपा रेफरल अस्पताल में चल रहा है.

मरने वालों में भगींद्र प्रधान, चतुर कांसी व फागू नाग शामिल हैं. सभी तोरपा के बारकुली गांव के थे. वे लोग उसी गांव के महेंद्र कांसी के बेटे की बाराम में शामिल होने सवारी गाड़ी से गुमला जा रहे थे.

हादसे के बाद हाइवा का चालक फरार

जानकारी के अनुसार बाराती गाड़ी में 14-15 लोग सवार थे. गांव से निकल गाड़ी जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंची, रायटोली के समीप तोरपा से रांची की ओर जा रहे अवैध बालू लदे हाइवा ने सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाराती गाड़ी सड़क के नीचे जागर पलट गई और उसमें बैठे लोग दब गए. दो जेसीवी व गैस कटर की मदद से सभी को बाहर निकाला गया. इनमें से तीन की मौत हो चुकी थी. हादसे के बाद हाइवा का चालक फरार हो गया. इधर, घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. वे शव को उठाने नहीं दे रहे थे. देर रात तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे रहे.

ग्रामीणों ने की मृतकों के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग

लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा में तोड़फोड़ भी की. इसके साथ बालू सप्लाई का काम करने वाले एक युवक की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी. ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत से बालू की तस्करी हो रही है. ग्रामीण बालू तस्करों के खिलाफ कार्रवाई और मृतकों के परिवार वालों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...