Breaking : अभिनेताओं का किडनैपर एनकाउंटर में घायल

डिजिटल डेस्क : Breaking – अभिनेताओं का किडनैपर एनकाउंटर में घायल । यूपी के बिजनौर में पुलिस ने एनकाउंटर में बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियर सुनील की किडनैपिंग मामले में वांछित लवी पाल को धर दबोचा है। एनकाउंटर के दौरान आरोपी लवी पुलिस की गोली से घायल हुआ है।

किडनैपर लवी का साथी एनकाउंटर के दौरान भाग निकला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी लवीपाल उर्फ सुशांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार बिजनौर थाना कोतवाली शहर के मंडावर रोड स्थित जैन फार्म के रास्ते पर हुई मुठभेड़ में आरोपी लवी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है।

लवी पाल पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने घायल लवी पाल को अस्पताल में भर्ती कराया है।उसके फरार साथी आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों की ओर दबिश का क्रम जारी है।

कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के किडनैपिंग केस में वांछित था लवी पाल…

कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण केस में मुख्य आरोपी लवी पाल को बिजनौर पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। इन दोनों ही किडनैपिंग केस में लवी पाल वांछित था और उसकी बेसब्री से पुलिस टीमों को तलाश थी।

अभिनेता मुश्ताक खान से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी लवी पाल मुख्य आरोपी है। आरोपी के पास से पुलिस ने 35 हजार की नगदी व 315 बोर का तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।

 

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...