Breaking : विधानसभा नियुक्ति गड़बड़ी मामले की जांच अब सीबीआई करेगी, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश…

Breaking

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुए कहा है कि विधानसभा नियुक्ति मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। बता दें कि वर्ष 2005 से वर्ष 2007 के बीच में विधानसभा में हुई नियुक्ति में गड़बड़ी मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। इस मामले से जुड़े सभी स्पीकर्स की भूमिका की भी जांच होगी।

2018 में जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद की अध्यक्षता वाली वन मैन कमिशन बनी थी। कमिशन ने मामले की जांच रिपोर्ट 2018 में राज्यपाल को सौंपी थी। रिपोर्ट के आधार पर राज्यपाल ने स्पीकर को मामले में एक्शन लेने का निर्देश दिया था, लेकिन 2021 से अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

जिसके बाद प्रार्थी शिव शंकर शर्मा ने जनहित याचिका दाखिल करते हुए मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से करवाने का आग्रह किया था। सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने 20 जून को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद मामले में हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मामले की जांच सीबाआई को करने का आदेश दिया है।

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...