Commercial Advertisment

Breaking : भाई बना हैवान, भाई और भाभी को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट, ये था कारण…

Breaking

Khunti : खूंटी से एक खौफनाक खबर निकलकर सामने आ रही है जहां एक भाई ने अपने ही चचेरे भाई और भाभी की टांगी से काटकर हत्या कर दी है जबकि दो लोगों को टांगी से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। मामला रनिया थाना क्षेत्र के कोईनारा का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- Bokaro : और बीच सड़क पर ही बैठ गई महिलाएं, करने लगी ये मांग… 

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक का नाम सुकरा मल्हा और बिरस्मनी मल्हा है। वहीं आरोपी का नाम लुठो मल्हा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं। दोनों चचेरे भाई बिहार में ईंट-भट्ठे की फैक्ट्री में काम करते हैं अभी कुछ दिनों पहले ही गांव आए हुए थे।

जायदाद छिन जाने का था शक

गांव आने के बाद किसी ने लुठो मल्हा को भड़का दिया कि सुकरा मल्हा उसकी हत्या करके उसकी सारी जायदाद को हड़पने वाला है। यह सब सुनने के बाद लुठो गुस्से से लाल हो गया और सुकरा के पूरे परिवार को ही खत्म करने की ठान ली।

ये भी पढ़ें- Breaking : चुटुपालू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत… 

इसी को लेकर आज उसने अपने चचेरे भाई और भाभी की टांगी से काटकर हत्या कर दी। दोनों को बचाने आए उसकी बेटे और मां पर भी जानलेवा हमला किया पर जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। दोनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...