Breaking : CM केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम

दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम अभी-अभी पहुंची है। बता दें कि ईडी की टीम अरविंद केजरीवाल को उनके घर 10वां समन देने पहुंची। बता दें कि सीएम केजरीवाल लगातार इस मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। ईडी लगातार उन्हें समन पर समन भेज रही थी। मामला कोर्ट में पहुंचा था। अभी कुछ देर पहले ही दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा था कि सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत नहीं है।

बताया जा रहा है कि ईडी की टीम केजरीवाल की घर की तलाश कर रही है। वहीं केजरीवाल से ईडी की टीम की पूछताछ शुरू हो गई है। पूरी एक्शन मोड में ईडी की टीम दिखाई दे रही है। सीएम केजरीवाल के घर के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल के घर ईडी की छह से आठ टीम पहुंची हुई है। पीएमएलए की धारा 50 की तहत पूछताछ की जा रही है। आप के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ईडी की टीम सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़े : Breaking : चुनाव से पहले CM केजरीवाल को बड़ा झटका 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...