Breaking: अब स्पाइसजेट के दो विमानों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Desk. अब स्पाइसजेट के दो विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्पाइसजेट ने कहा है कि एक्स हैंडल पर दो उड़ानों में बम होने की धमकी वाले संदेश मिले हैं। संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

स्पाइसजेट के विमान को बम से उड़ाने की धमकी

दोनों विमानों के यात्रियों को उतार दिया गया। इसके बाद गहनी तलाशी के बाद विमान को परिचालन के लिए मंजूरी दे दी गई। पिछले दो दिनों में कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत करीब 13 भारतीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, लेकिन विमानों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

बता दें कि, कल ही शिकागो जाने वाले एयर इंडिया की फ्लाइट सहित सात विमानों में बम की धमकी मिली थी। यह धमकी भरा संदेश सोशल मीडिया हैंडल के जरिए मिला था। बम की धमकियों के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने विभिन्न हवाई अड्डों पर त्वरित कार्रवाई की, जिससे उड़ान कार्यक्रम में देरी हुई। हालांकि बताया जा रहा है कि सभी धमकियां झुठी निकली।

सात विमानों में बम की धमकी

जयपुर से बेंगलुरु के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (IX765), दरभंगा से मुंबई के लिए स्पाइसजेट की उड़ान (SG116), बागडोगरा से बेंगलुरु के लिए अकासा एयर की उड़ान (QP 1373), दिल्ली से शिकागो के लिए एयर इंडिया की उड़ान (एआई 127), दम्मम (सऊदी अरब) से लखनऊ के लिए इंडिगो की उड़ान (6ई 98), एलायंस एयर की अमृतसर-देहरादून-दिल्ली की उड़ान (9आई 650) और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान ( IX 684) मदुरै से सिंगापुर तक के विमान में बम की धमकी मिली थी।

मुंबई से उड़ान भरने वाली तीन उड़ानों के ठीक एक दिन बाद एयरलाइंस को एक्स हैंडल के माध्यम से धमकियां मिली थी। संदिग्ध एक्स हैंडल ने संबंधित एयरलाइंस और कुछ पुलिस हैंडल को टैग करते हुए दावा किया था कि इन विमानों में बम रखे गए थे। वहीं बीसीएएस ने इसे पता लगाने के लिए भारतीय साइबर-सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस से मदद मांगी थी।

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर फ्लाईओवर का सेटरिंग गिरा,...

Muzaffarpur Darbhanga Fourlane Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे...

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...