Breaking: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी से प्रदीप वर्मा उम्मीदवार, हो गया ऐलान

रांची. बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है। राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रदीप वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार घोषित

बता दें कि झारखंड में दो सीटों पर राज्यसभा का चुनाव हो रहा है। यह चुनाव 21 मार्च को होगा, उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। वहीं इस चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं महागठबंधन में अभी तक उम्मीदवार के नाम पर सहमति नहीं बनी है।

बता दें कि झारखंड में राज्यसभा का चुनाव राज्यसभा सांसद धीरज साहू तथा समीर उरांव की सीट पर हो रहा है। उनका कार्यकाल तीन मई को खत्म हो रहा है। धीरज साहू कांग्रेस से सांसद हैं। हाल ही में उनके ठिकाने से बड़े पैमाने पर अवैध रुपये बरामद हुए थे। इस मामले में उन पर जांच चल रही है।

Dhanbad Police Vehicle Accident: छापेमारी के बाद लौट रही हजारीबाग पुलिस...

Dhanbad Police Vehicle Accident: मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद ज़िले में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में हजारीबाग के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की...

सहयोग कार्यक्रम : जनसेवा को नई दिशा दे रहे मुख्यमंत्री सम्राट

पटना/वैशाली : वैशाली जिला स्थित लालंगज के रहने वाले रंजीत कुमार के जमीन का दो जगह रसीद कट रहा था। अनुमंडल स्तर पर उनकी...

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...