Breaking : हारेंगे तो हूरेंगे और जीतेंगे तो थुरेंगे-जेएमएम और कांग्रेस पर जमकर बरसे रविन्द्र राय…

Breaking

Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय ने प्रेस वार्ता करते हुए जेएमएम और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चुनाव को बहुत सहज ढंग से लेती है और विधानसभा चुनाव के परिणाम को हमने स्वीकार किया। हम नहीं चाहते हैं कि लोकतंत्र में टकरार हो।

Breaking : अल्पसंख्यक समाज के लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं

झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के समर्थक परिणाम आने के बाद अलग-अलग स्थान पर अराजकता पैदा कर रहे हैं। बरहेट से हमारे प्रत्याशी ने अच्छा वोट प्राप्त किया और उनके घरों में जाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। इस प्रकार की घटना पाकुड़ और राजमहल में भी घटी है।

ये भी पढ़ें- Bokaro Crime : नाईट ड्यूटी पर थे, बीएसएल अधिकारी के घर पर पड़ गया डाका, लाखों का सामान और… 

आगे उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से चकुलिया और बरागोड़ा में भय फैलाये जा रहे हैं। हमारी महिला मोर्चा के कार्यकर्ता के साथ अपमानपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। आपने देखा होगा कि सीता सोरेन के लिए जामताड़ा में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। अल्पसंख्यक समाज के लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

झारखंड को बंगाल बनाने की कोशिश ना करें झामुमो और कांग्रेस-रविन्द्र राय

संसद सत्र छोड़ कर पूर्वी सिंहभूम में शांति स्थापित करने में जुटे हैं। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा बीजेपी को कमजोर समझने की कोशिश ना करें। झामुमो और कांग्रेस मिलकर झारखंड को बंगाल बनाने की कोशिश ना करें। हारेंगे तो हूरेंगे और जीतेंगे तो थुरेंगे। प्रशासन राजनीति उपद्रवी पर नियंत्रण स्थापित करे।

ये भी पढ़ें- Dhanbad में आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मार की खुदखुशी, चुनाव ड्यूटी में… 

भाजपा के कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरने पर मजबूर ना किया जाए। जगह-जगह विकास के कामों को रोकने के लिए नक्सलियों का भी करतूत सामने आया है। सरकार गठन से पहले ही झारखंड को यह संदेश जा रहा है कि आने वाले दिनों में जाल माल की सुरक्षा का अभाव रहेगा।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट—

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...