Breaking : PM आवास पहुंचे वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम ने बारबाडोस की धरती पर दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी टी20 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में हराकर त‍िरंगा लहराया था। आज भारतीय टीम की वतन वापसी हुई। दिल्ली में टीम इंडिया के सदस्य आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंच गए हैं। फिर शाम को मुंबई में विक्ट्री परेड में शामिल होंगे। मुंबई में टीम इंडिया ओपन बस में ट्रॉफी के साथ घूमेगी। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में प्राइज मनी दी जाएगी।

आपको बता दें कि पीएम आवास नरेंद्र मोदी से बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, बीसीसीआई के सचिव जय शाह, हेड कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान हार्दिक पाड्या, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह सहित टीम के सभी खिलाड़ी और सहायक स्टाफ मौजूद रहे। पीएम आवास पर ही भारतीय खिलाड़ियों ने नास्ता किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारी-बारी से सभी खिलाड़ियों के बातचीत की और सबका हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी से मिलकर सभी खिलाड़ी काफी खुश दिखे। पीएम आवास में सभी खिलाड़ियों के परिवार भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : चैंपियन भारतीय टीम वतन लौटी, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...