पिता के पैसे के लिए भाई ने भाई की कर दी हत्या…

पलामू :  सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा कला गांव में पिता के पेंशन के पैसे के विवाद को लेकर छोटे भाई ने चाकु से मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी है. आरोपी ने नृशंस तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया. सूचना मिलने पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक यमुना यादव नाम के व्यक्ति के पिता एफसीआई से रिटायर हुए थे.

मृतक के पांच बेटे थे और पिता के खाते में करीब 10 लाख रुपय जमा थे. इसी 10 लाख रुपये को लेकर यमुना यादव और उसके छोटे भाई इंद्रजीत यादव के बीच विवाद था. आरोप है कि शनिवार देर रात यमुना यादव शराब के नशे में घर पहुंचा था. परिजनों से विवाद हो गया इसी दौरान इंद्रजीत यादव के साथ उसका झगड़ा शुरू हो गया. आरोप है कि इसी झगड़े में इंद्रजीत यादव ने यमुना यादव को घर के आंगन में चाकु से मारकर हत्या कर दी.

सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है. पेंशन के पैसे के विवाद को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया है. पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही है.

रिपोर्ट : संजीत

मनरेगा में 150 मरे हुए लोगों के नाम पर निकाले गये पैसे

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...