पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ट्विटर हैंडल पर पूरी डेटशीट जारी कर दी है. इस बार भी सबसे पहले बिहार ने परीक्षा की तिथि जारी किया है.

बता दें कि लगातार तीन साल से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पूरे देश भर में पहला राज्य बन गया है. जो सबसे पहले परीक्षा करवा कर और सबसे पहले रिजल्ट छात्रों को देता है. जिससे छात्रों को आगे उच्च शिक्षा में एडमिशन लेने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. इस साल कोरोना काल में कई राज्यों ने बिना परीक्षा के ही छात्रों को पास कर दिया था. यहां तक की सीबीएसई भी बिना परीक्षा कराए ही छात्रों को पास कर दिया था. लेकिन बिहार बोर्ड ने कोविड-19 में भी सबसे पहले परीक्षा लेकर और सबसे पहले छात्रों को हाथों में रिजल्ट दे दिया. इस बार भी बिहार बोर्ड सबसे पहले एग्जाम कराने की तैयारी कर ली है.
बिहार में मैट्रिक परीक्षा शुरु, 1525 केंद्रों पर होगी परीक्षा

















