Buddhist Festival 2025 का शुभारंभ, बिहार की सांस्कृतिक विरासत को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच

गया: बिहार के ऐतिहासिक बोधगया के कालचक्र मैदान में बौद्ध महोत्सव (Buddhist Festival) 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ बिहार के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उनके साथ सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, विधायक मंजू अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष नैना देवी, डिप्टी मेयर चिंता देवी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि बौद्ध महोत्सव में पहली बार शामिल होने का अवसर मिला। पर्यटन विभाग बिहार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने के लिए लगातार काम कर रहा है। गया न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखता है। ईको टूरिज्म और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास हो रहे हैं, जिससे बिहार के पर्यटन स्थलों को विश्व पटल पर नई पहचान मिले।

2 68 22Scope News

उन्होंने बताया कि डोभी में राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र तैयार हो रहा है। वहीं, गया एयरपोर्ट का विस्तार और विष्णुपद-बोधगया कॉरिडोर का निर्माण पर्यटन विकास के महत्वपूर्ण कदम हैं। बोधगया केवल एक सांस्कृतिक केंद्र नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता और संस्कृति को विश्व में प्रस्तुत करने का मंच है। अतिथि देवो भव की भावना के साथ यहां आने वाले पर्यटकों का स्वागत किया जाना चाहिए।

देश-विदेश के कलाकारों ने बांधा समां

बौद्ध महोत्सव के उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मच गई। बिहार गौरव गान की प्रस्तुति ने समारोह की शुरुआत को और भव्य बना दिया। स्थानीय कलाकारों ने ‘बंगला में उड़ेला गुलाल’ जैसे लोक गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मौके पर वियतनाम और कम्बोडिया के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को और जीवंत बना दिया।

देशी-विदेशी कलाकारों के गीत, संगीत और नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बुद्ध की धरती पर प्रस्तुत इन कलाओं ने बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को और मजबूत किया। महोत्सव के दौरान कलाकारों ने अपनी कला के जरिए बिहार के गौरवशाली इतिहास को सजीव कर दिया।

2 69 22Scope News

बिहार की ब्रांडिंग और पर्यटन को नई उड़ान

मंत्री मिश्रा ने कहा कि पर्यटन का देश की अर्थव्यवस्था में 6.5% योगदान है, और इसे बढ़ाने की दिशा में बिहार सरकार ठोस कदम उठा रही है। बोधगया में आयोजित यह महोत्सव बिहार की ब्रांडिंग का प्रमुख माध्यम बनेगा,जो एक बार बोधगया आता है, उसके दिल में यह भूमि बस जाती है। बौद्ध महोत्सव ने यह दिखा दिया कि बिहार सांस्कृतिक और पर्यटन क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना सकता है। भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से प्रेरित यह आयोजन बिहार को पर्यटन मानचित्र पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा करता है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Mahakumbh में मृतक श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए गया में हवन

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Buddhist Festival Buddhist Festival Buddhist Festival Buddhist Festival Buddhist Festival

Buddhist Festival

Saffrn

Trending News

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...

Jharkhand Treasury Scam: फर्जी वेतन निकासी की जांच का दायरा बढ़ा,...

 झारखंड में ट्रेजरी से फर्जी वेतन निकासी घोटाले की जांच तेज, 12 और ट्रेजरी को शामिल करने का प्रस्ताव, रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए...

Jharkhand Teacher Exam Scam: हाईकोर्ट जांच शुरू, JSSC भर्ती 2016 में...

 झारखंड में JSSC शिक्षक भर्ती 2016 की गड़बड़ी पर हाईकोर्ट के फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने जांच शुरू की, सरकार और आयोग से मांगा पूरा...

NEET UG Exam Ranchi: 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थी देंगे...

रांची में NEET UG परीक्षा आज, 21 केंद्रों पर 10 हजार परीक्षार्थी शामिल, 180 सवाल और 720 अंक का पेपर, एक्सपर्ट ने दिए अहम...

Jharkhand Weather Alert: साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदला मौसम, कई जिलों में...

मेटा डिस्क्रिप्शन: झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम बदला, रांची समेत कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी, ऑरेंज और येलो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img