कैबिनेट में 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए बंगला

रांचीः झारखंड कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई. स्मार्ट सिटी परिसर में 69 करोड़ 90 लाख 94 हजार रुपये की लागत से मंत्रियों के लिए 11 बंगले बनेंगे.

सराकार ने आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति में संशोधन कर आत्मसमर्पण करने वाले वामपंथी उग्रवादियों को खुले जेल में रखने का निर्णय लिया है.

20 जिलों के 24 अधीनस्थ न्यायालयों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की अनुमति दी गई है.  इस मद्द में 52 करोड़ 43 लाख 32 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है.

बता दें कि रांची, धनबाद, डालटनगंज और चाईबासा में अधीनस्थ न्यायालयों सीसीटीवी लग चुका है, इस राशि से शेष जिलों में सीसीटीवी लगाया जाएगा.

झारखंड उपभोक्ता विवाद निपटारा आयोग में 1 पद की स्वीकृति प्रदान की गई.

रिपोर्टः प्रतीक

एक बंगला हो न्यारा- क्लब हाउस, स्वीमिंग पूल, जिम, चिल्ड्रेन प्ले जोन, लाउंज, बैडमिंटन कोर्ट से सुसज्जित होगा मंत्रियों का बंगला

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

भगवान बुद्ध के विचार आने वाले 2500 वर्षों तक रहेंगे प्रासंगिक,...

पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज पूरी दुनिया को युद्ध और...

बिहार में ₹1,380 करोड़ का औद्योगिक निवेश प्रस्ताव, किन क्षेत्रों में...

पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और कदम उठाया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार...

बिहार में 91 हजार से ज्यादा रोजगार सृजित, जानिए युवाओं और...

पटना: बिहार में रोजगार सृजन और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से कई कदम उठाए गए...