ATM में पैसे डालने जा रहा कैश वैन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहा बैंकों से करोड़ों रुपए लेकर एटीएम में पैसे डालने जा रहा कैश वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पीसी कॉलोनी मोर के समीप का है। जहां एजीएस कैश वैन के ड्राइवर ने नियंत्रण वाहन खो दिया। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पीसी कॉलोनी मोड़ के समीप चंदन ऑटो मोबाइल के पास लगे वाहनों में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वहां लगाए गए दो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रहा कि किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

वहीं घटना की सूचना पर पत्रकार नगर थाना और कंकड़बाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर कैश वैन के सुरक्षा में लग गए। बताया जा रहा है कि कैश वैन का अचानक ब्रेक फेल हो गया जिससे वैन चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक दुकान में जा घुसा। जिससे दुकान में ग्राहकों के लगे दो बाइक उसके चपेट में आ गया। फिलहाल घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं आनन-फानन में कैश वैन को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी में पुलिस जुटी है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...