रांची: सीबीआई ने 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि मामले में छानबीन की गई, मगर घोटाले को लेकर छानबीन के दौरान कोई ठोस साक्ष्य हासिल नहीं किए जा सके.
इसलिए इस मामले को बंद कर दिया जाए. कोर्ट में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट जमा कर ली गई है. झारखंड हाइकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 25 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय खेल घोटाले को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज की थी.
पहली प्राथमिकी होटवार स्थित स्पोर्टस कांप्लेक्स निर्माण में हुई गड़बड़ी को लेकर की गई थी. इस मामले में सीबीआई ने अज्ञात पब्लिक सर्वेंट्स एवं अज्ञात प्राइवेट पर्सनस के खिलाफ जांच प्रारंभ की थी.
इसी मामले में सीबीआई ने डेढ़ साल से अधिक समय तक जांच की. वही, दाखिल क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत 20 फरवरी को सुनवाई करेगी.


















