CBSE Result Update: 12वीं Answer Sheet की Scan Copy के लिए छात्रों को परेशानी, Portal दूसरे दिन भी रहा प्रभावित

सीबीएसई 12वीं उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी के आवेदन पोर्टल पर दूसरे दिन भी तकनीकी दिक्कतें रहीं। छात्रों को पेमेंट फेल और सर्विस नॉट अवेलेबल की समस्या हुई।


CBSE Result Update नई दिल्ली : Central Board of Secondary Education की 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन प्रक्रिया दूसरे दिन भी तकनीकी खामियों से प्रभावित रही। बुधवार को भी देशभर के छात्र पोर्टल पर ‘सर्विस नॉट अवेलेबल’ और पेमेंट फेल जैसी समस्याओं से जूझते रहे।

सीबीएसई ने सुबह एक सर्कुलर जारी कर कहा था कि पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्या को दोपहर 2 बजे तक ठीक कर लिया जायेगा। हालांकि वेबसाइट ने शाम करीब 4 बजे के बाद आंशिक रूप से काम करना शुरू किया।

CBSE Result Update:शाम तक सामान्य हुआ पोर्टल

बोर्ड ने रात 8 बजे जानकारी दी कि ऑनलाइन आवेदन पोर्टल अब सुचारू रूप से काम कर रहा है और छात्र सफलतापूर्वक आवेदन जमा कर पा रहे हैं।

सीबीएसई के अनुसार पोर्टल शुरू होने के तीन घंटे के भीतर यानी बुधवार शाम 7:30 बजे तक 3,87,399 स्कैन कॉपियों के लिए कुल 1,27,146 आवेदन प्राप्त हुए।


Key Highlights

  • सीबीएसई पोर्टल दूसरे दिन भी तकनीकी खामियों से प्रभावित

  • छात्रों को ‘सर्विस नॉट अवेलेबल’ और पेमेंट फेल की समस्या

  • बोर्ड ने दोपहर तक सुधार का किया था दावा

  • शाम 4 बजे के बाद पोर्टल ने आंशिक रूप से किया काम

  • 3 घंटे में 1.27 लाख से अधिक आवेदन जमा हुए


CBSE Result Update:देशभर में सक्रिय हैं 22 क्षेत्रीय कार्यालय

बोर्ड ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया की निगरानी के लिए देशभर के 22 क्षेत्रीय कार्यालय सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। तकनीकी टीम लगातार पोर्टल की मॉनिटरिंग कर रही है, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।

हालांकि कई छात्रों और अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर पोर्टल की धीमी गति और पेमेंट फेल होने की शिकायतें साझा कीं।

CBSE Result Update:स्कैन कॉपी के लिए बढ़ी मांग

सीबीएसई रिजल्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी देखने के लिए आवेदन कर रहे हैं। बोर्ड की इस सुविधा के तहत छात्र अपनी कॉपी की जांच कर सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

India West Indies 2nd T20: दूसरे मुकाबले से पहले JSCA पहुंचे...

India West Indies 2nd T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के...

Hemant Soren News: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा शुरू, पैतृक गांव...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा रांची से शुरू हो गई है। पार्थिव शरीर पैतृक गांव नेमरा ले जाया गया,...

Rupi Soren: रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, Governor संतोष गंगवार समेत...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई नेताओं ने मोरहाबादी आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।Rupi Soren रांची:...