मोकामा में RJD आगे, अनंत सिंह के आवास पर जश्न, मिठाइयां बंटनी शुरू

पूर्व विधायक अनंत सिंह के आवास पर मिठाइयां बंटनी शुरू, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

पटना : बिहार के मोकामा और गोपालगंज समेत अन्य राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के

नतीजे आज आएंगे. मोकामा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पटना के मीठापुर स्थित आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी में चल रही है.

वहीं गोपालगंज में भी काउंटिंग हो रही है. अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी 14215 वोट से आगे चल रही है.

वहीं अनंत सिंह के आवास पर मिठाइयां बंटनी शुरू हो गयी है.

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. इस बची बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजद की जीत पर बधाई दी.

उन्होंने ट्वीट कर राजद पार्टी को बधाई दी.

anant singh1 22Scope News

नीलम बोलीं- जनता का हमको मिल रहा आशीर्वाद

नीलम देवी ने पति अनंत सिंह की तारीफ में कहा कि बतौर विधायक उन्होंने जनता के लिए कार्य किया है.

जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है. बढ़त है रुझान आगे है और आगे ही रह जाएगी.

आरजेडी मोकामा जीत रही है. नीलम देवी के चेहरे पर जीत की खुशी अभी से ही नजर आ रही.

मोकामा विधानसभा उपचुनाव – अनंत सिंह का गढ़ है मोकामा

बिहार में में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना हो रही है. उपचुनाव वाली इन सीटों में

अनंत सिंह का गढ़ मानी जाने वाली मोकामा भी है. अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी (मोकामा सीट) उन

दिग्गज उम्मीदवारों में शामिल है जिनकी किस्मत का फैसला होना है.

नीलम राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं.

अनंत सिंह को अयोग्य घोषित किये जाने के बाद बिहार की मोकामा सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा.

इसके अलावा बिहार की गोपालगंज सीट सीट पर उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे.

बिहार के उपचुनाव में मुख्य मुकाबला BJP और RJD के बीच है. मोकामा सीट पर इसके पहले राजग का कब्जा था,

जबकि गोपालगंज सीट RJD के पास थी. मोकामा सीट से BJP पहली बार चुनाव मैदान में है,

क्योंकि इसके पहले इसने यह सीट अपने सहयोगियों को दे दी थी.

BJP और RJD ने बाहुबली नेताओं की पत्नी को मैदान में उतारा

BJP और RJD, दोनों ने ही स्थानीय बाहुबली नेताओं की पत्नी को मैदान में उतारा है.

मोकामा सीट से BJP ने अपना उम्मीदवार सोनम देवी को बनाया है.

बिहार की गोपालगंज सीट से BJP ने कुसुम देवी को मैदान में उतारा है जो

दिवंगत विधायक सुभाष सिंह की पत्नी हैं, यहां से RJD के उम्मीदवार मोहन गुप्ता

और बसपा उम्मीदवार इंदिरा यादव हैं. इंदिरा पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के साले साधु यादव की पत्नी हैं.

सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

बिहार की दो विधानसभा सीटों मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके

से मतदान संपन्न हो गया. दोनों सीटों पर शाम 6 बजे तक कुल 52.38 प्रतिशत मतदाताओं ने

अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे.

बिहार निर्वाचन विभाग के मुताबिक, मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में शाम 6 बजे तक

कुल 52.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. विभाग के एक अधिकारी

ने बताया कि प्रतिशत में और वृद्धि हो सकती है.

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img