पूरे झारखंड में 6 अक्टूबर तक बारिश की संभावना

रांची:  मौसम विभाग के अनुसार, पूरे झारखंड में 6 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर तक “यलो अलर्ट” जारी किया है। चार से छह अक्टूबर के बीच भी वर्षा की संभावना है। यह बारिश झारखंड, पश्चिम बंगाल, और ओड़िशा में भी बारिश का प्रभाव देखा जायेगा।

इस बीच, शनिवार को राजधानी रांची समेत कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जिसके कारण तापमान तीन डिग्री नीचे चला गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना  इस दौरान रांची, रामगढ़, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, सराइकेला-सरखावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, और 2 अक्टूबर को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश की संभावना है।इन जिलों के लिए विभाग ने “आरेंज अलर्ट” जारी किया है। इन क्षेत्रों में दोनों दिनों तक भारी बारिश की संभावना है, जिसके साथ-साथ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।

गढ़वा और पलामू में गर्जन के साथ बारिश की संभावना है, और इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। चतरा, हजारीबाग, और लातेहार जिलों में भी गर्जन और बारिश की संभावना है, और वज्रपात की आशंका भी है। संताल परगना क्षेत्र में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है।

राजधानी में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है, और 1 और 2 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद, 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है, और वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले दो दिनों तक खेतों में जाने से बचा जाए, क्योंकि मौसम खराब हो सकता है।

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...