Advertisment

Khagaria में कलश विसर्जन शोभायात्रा से भक्तिमय रहा वातावरण

खगड़िया: खगड़िया में मां दुर्गा के विसर्जन के दौरान कलश विसर्जन यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा के दौरान पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल रहा। इस दौरान सभी कलश विधि विधान से गंगा में प्रवाहित की गई। शोभायात्रा खगड़िया के सियादतपुर अगवानी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग गांव में निकाली गई।

लोगों ने बताया कि गांव के सभी घरों में नवरात्रि के अवसर पर कलश स्थापित की जाती है और लोग विधि विधान से नौ दिनों तक पूजा करते हैं। विसर्जन के दिन सभी लोग एक साथ मिल कर शोभायात्रा निकालते हैं और कलश का गंगा नदी में विसर्जन करते हैं। यह परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी के दिन गाजे बाजे के साथ सामूहिक रूप से कलश विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। कलश विसर्जन शोभायात्रा पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। कलश को रंग-बिरंगे फूलों की पंखुड़ियां से सुसज्जित किया गया था। साथ ही कोलकाता से लाई गई रंग बिरंगी छतरी को कलश के ऊपर लगाया गया था, जो कि आकर्षण का केंद्र बना रहा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Khagaria Police ने 50 हजार के इनामी कुख्यात को दबोचा, हथियार भी बरामद

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Khagaria Khagaria Khagaria

Khagaria

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...