झारखंड में मौसम का बदलाव: दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड, मौसमी बीमारियों का बढ़ा खतरा

रांची: झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, जिससे दिन के समय गर्मी का अहसास होगा। हालांकि सुबह और शाम की ठंड बरकरार है।

उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी औ र बारिश का आंशिक असर राज्य पर दिख रहा है। रांची समेत अन्य जिलों में सुबह कोहरा और दिन में हल्के बादल छा रहे हैं। सोमवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार से 0.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। फरवरी के पहले सप्ताह से मौसम के और सुहावना होने की संभावना है।

दिन में तेज धूप के चलते लोगों की दिनचर्या में बदलाव देखा जा रहा है, लेकिन सुबह और शाम की ठंड में लापरवाही के कारण लोग मौसमी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। रिम्स के मेडिसिन विभाग के अनुसार, ओपीडी में आने वाले कुल मरीजों में से 30-40% सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं।

मेडिसिन विभाग के डॉ. अजीत डुंगडुंग ने मीडिय से बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सलाह दी है कि सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और खुद से एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन न करें। दवाओं का पूरा कोर्स पूरा करना भी जरूरी है। लंबे समय तक खांसी ठीक न होने वाले मरीजों को टीबी एंड चेस्ट विभाग में भेजा जा रहा है।

 

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...