झारखंड में भी होगा Glass Bridge का रोमांच, जानें कहां-कहां

Glass Bridge: झारखंड के पर्यटकों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव जल्द ही मिलने वाला है। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य के तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर Glass Bridge और स्काई वॉक की सुविधा शुरू की जाएगी। यह योजना बिहार के राजगीर की तर्ज पर लागू की जा रही है, जिससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नया आयाम मिलेगा।

झारखंड में भी बनेगा Glass Bridge

राज्य के रांची जिले के दशम फॉल, हुंडरू फॉल और नेतरहाट के मंगोलिया प्वाइंट पर Glass Bridge का निर्माण किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने इसके लिए आवश्यक जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली है और राजगीर में ग्लास ब्रिज निर्माण करने वाली परामर्शी कंपनी से संपर्क कर लिया है। परामर्शी कंपनी को इन तीनों स्थानों पर Glass Bridge बनाने के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

इस रिपोर्ट में पर्यटकों की संभावित संख्या, साइट की पूरी जानकारी, जमीन का अधिग्रहण, ब्रिज का डिजाइन, सुरक्षा मानकों और मेंटेनेंस मॉडल जैसी सभी जरूरी जानकारियां शामिल होंगी। कंपनी को इन स्थानों पर आनेवाले पर्यटकों की संख्या का अनुमान लगाने के साथ-साथ आवश्यक जानकारी जुटाने का काम सौंपा गया है।

अब तक देश में केवल दो ही ग्लास ब्रिज स्थापित किए गए हैं—पहला सिक्किम के पेलिंग में और दूसरा बिहार के राजगीर में। झारखंड में ग्लास ब्रिज और स्काई वॉक की शुरुआत से राज्य के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और झारखंड को एक नए पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाएगी।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...