मुखिया प्रत्याशी ने किया अपने प्रतिद्वंदी का अपहरण, 6 आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद : हसपुरा प्रखंड में जारी चुनावी प्रक्रिया में मुखिया पद पर हर हाल में जीत सुनिश्चित करने के लिए एक प्रत्याशी के दूसरे प्रत्याशी को अगवा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. अपहरणकर्ता, अपहृत का रिश्ते में चाचा है. हालांकि पुलिस ने घटना के 12 घंटे के अंदर ही अपहृत को सकुशल बरामद करते हुए गिरोह के प्रमुख समेत 6 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच की तलाश जारी है. मामला धुसरी पंचायत का है.

बता दें कि धुसरी पंचायत से मुखिया पद का चुनाव लड़ रहा वेद प्रकाश दीपक रविवार की शाम अचानक लापता हो गया. उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ बताने लगा. इसके तत्काल बाद परिजन खोजबीन में सक्रिय हो गये. इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि वेद प्रकाश को रिश्ते में चाचा लगने वाले इसी पंचायत से दूसरे मुखिया प्रत्याशी रविशंकर शर्मा के साथ देखा गय़ा है और वही उसे अगवा कर कही ले गया है.

वही पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में हसपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में अपहरण के मुख्य आरोपी मुखिया प्रत्याशी रविशंकर शर्मा समेत 6 अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है जबकि पांच और अपहर्ताओं की तलाश जारी है.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 25 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 25 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Property Card Land Survey: खाता-खेसरा से लेकर जियो-रिफरेंस नक्शे तक,...

Bihar Property Card Land Survey, पटना: बिहार में जमीन से जुड़े विवादों को कम करने और भूमि अभिलेखों में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य...

Bihar Cluster Horticulture Scheme 2026: बिहार के किसानों को खेती के...

Bihar Cluster Horticulture Scheme 2026, पटना: बिहार में किसानों की आमदनी बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए...