Tuesday, October 28, 2025
22SCOPE
Video thumbnail
महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र , महागठबंधन का ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ -LIVE
05:07:35
Video thumbnail
एक ही परिवार की चार बच्चियों की डूबकर मौत, सांसद मनीष जायसवाल ने दिखाई संवेदना | Jharkhand News
01:09
Video thumbnail
चंपई और बाबूलाल ने आदिवासियों पर जानबूझकर लाठी चार्ज का लगाया आरोप, गरमाई सियासत
09:28
Video thumbnail
Jssc CGL पेपर लीक पर सुनवाई से ऐन पहले CID ने अधिकारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल अब आगे क्या ?
07:12
Video thumbnail
बिहार चुनाव: महागठबंधन का तेजस्वी प्रण, रोचक हुआ बिहार का चुनावी रण, MGB के घोषणापत्र में क्या?
10:41
Video thumbnail
महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र, बिहार चुनाव जीतने पर परिवार को नौकरी,5 डिसमिल जमीन और कई बड़े वादे
13:26
Video thumbnail
हजारीबाग में छठ के बाद तालाब की ओर खेलने गईं थी, डूबने से एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत
04:46
Video thumbnail
झारखंड पहुंचा मोंथा चक्रवात का असर, कई जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
04:05
Video thumbnail
IAS विनय चौबे, कारोबारी विनय सिंह के बाद BJP MLA प्रदीप प्रसाद भी रजिस्ट्री में गवाह बन फंस गए...
06:27
Video thumbnail
डबल वोटर ID कार्ड मामले में फंसे प्रशांत किशोर, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
06:23
Video thumbnail
चिराग ने यश को लेकर कह दिया वो मेरे बेटे जैसा लेकिन उसने बहुत कुछ कहा भला बुरा फिर भी मेरा आशीर्वाद
21:05
Video thumbnail
लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोम गाढ़ स्थल का 25वां दो दिवसीय राजकीय महोत्सव, देखिए कैसी है तैयारी | Bokaro
06:44
Video thumbnail
दर्दनाक हादसा! सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट,पत्ता तोड़ने गई बच्ची की चपेट में आने से मौत
03:09
Video thumbnail
JSSC CGL पेपर लीक पर सरकार भी कर रही हाइकोर्ट के निर्देश का इंतजार, जानिए क्या है अपडेट
08:56
Video thumbnail
सरायकेला में धूमधाम से मनाया गया छठ पूजा, लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्य को दिया अर्घ्य | Saraikela
02:23
Video thumbnail
उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ हुआ छठ महापर्व संपन्न,झारखण्ड के शहरों में दिखी छठ महापर्व की धूम
05:08
Video thumbnail
महापर्व छठ का हुआ आज समापन, राजधानी रांची के छठ घाट से देखिये लोगों ने क्या कहा | Ranchi | Chhath
24:27
Video thumbnail
झारखंड के इन शहरों में दिखी छठ की छटा, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते ही महापर्व का हुआ समापन
06:36
Video thumbnail
उदयीमान सूर्य को दिया गया अर्ध्य, अर्ध्य देते ही छठ महापर्व का समापन..
01:38
Video thumbnail
सुपौल के बसबिट्टी में कैसे मनाया गया महापर्व छठ, देखिए न्यूज 22 स्कोप के साथ | Supaul
06:11

LIVE TV

Loading Live TV...

Latest News

JSSC CGL पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, अधिकारी संतोष कुमार मस्ताना गिरफ्तार, जानिए क्या है आरोप

रांची. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सीआईडी (CID) की टीम ने वित्त विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी संतोष कुमार मस्ताना को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पेपर लीक से जुड़ी गलत अफवाह फैलाने और जांच में बाधा डालने का आरोप है।JSSC CGL पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान संतोष कुमार मस्ताना का नाम सामने आया था। कोर्ट में एक अभ्यर्थी के साथ उनके चैट को लेकर चर्चा हुई थी। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में सीआईडी...

Hazaribagh: बिहार चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के बावजूद सांसद मनीष जायसवाल ने दिखाई संवेदना, सांसद प्रतिनिधियों को भेजा घटनास्थल

Hazaribagh: कटकमसांडी प्रखंड के शाहपुर पंचायत के ग्राम झरदाग में एक ही परिवार के चार बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत की सूचना प्राप्त होते ही बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में चुनाव प्रचार में रहने के बावजूद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गंभीरता दिखाई और तत्काल अपने सदर विधानसभा क्षेत्र के कई सांसद प्रतिनिधियों के साथ अपने लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को घटनास्थल पर भेजा और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के साथ मृतकों की पोस्टमार्टम प्रक्रिया में सहयोग करने का निर्देश दिया।Hazaribagh: मुआवजा राशि तत्काल पीड़ित...

रविशंकर प्रसाद ने कहा- महागठबंधन का घोषणा पत्र खोखले दावे का पुलिंदा

पटना : भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महागठबंधन के जारी संयुक्त घोषणा पत्र को खोखले दावे का पुलिंदा बताते हुए कहा कि इसको बनाने वाले भी जानते हैं कि उनकी सरकार तो बनने वाली नहीं है, इसलिए दावे करने में क्या बुराई है? ‎‎पटना में भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह घोषणा पत्र संयुक्त नहीं, तेजस्वी यादव का प्रण है। ‎उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र बिहार की जनता को ऐसे लोकलुभावन तस्वीर पेश करता है जिसमें न कोई रंग है न...

मुख्यमंत्री ने की संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्य सचिवालय स्थित सभा कक्ष में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक भी जुड़े रहे। बैठक में विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा तैयार की गई मॉनसून ऋतु 2025 के लिए वर्षापात के पूर्वानुमान के संबंध में जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस वर्ष माह जून में सामान्य से कम वर्षापात होने की संभावना है। माह जुलाई, अगस्त एवं सितंबर में सामान्य वर्षापात की संभावना है। इस वर्ष जून से सितंबर की अवधि में राज्य में सामान्य वर्षापात होने की संभावना है।

Goal 1 22Scope News

बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों से संबंधित मुख्य बातों की दी जानकारी

आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों से संबंधित मुख्य बातों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार, संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। सभी जिलों एवं संबद्ध विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने नाव संचालन, पॉलिथिन शीट, राहत सामग्री की उपलब्धता, दवा, पशुचारा, बाढ़ आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई, ड्राई राशन पैकेट्स/फूड पैकेट्स और जिला आपातकालीन संचालन केंद्र आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिस प्रकार सामुदायिक रसोई का संचालन किया जाता है

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिस प्रकार सामुदायिक रसोई का संचालन किया जाता है, उसकी प्रशंसा पूरे देश में है। बाढ़ राहत शिविर का संचालन, मुख्यमंत्री राहत कोष से की जानेवाली व्यवस्था, अनुग्रहिक अनुदान (GR) की भुगतान व्यवस्था, राज्य आपताकालीन संचालन केंद्र के माध्यम से आपदा की स्थिति का आकलन और उसके लिए समन्वय कर त्वरित कार्रवाई के संबंध में भी उन्होंने जानकारी दी। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने भी अपने विभाग द्वारा संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति से निपटने को लेकर की गई तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। राज्य सरकार बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति में प्रभावितों को हरसंभव मदद करती है, इसे ध्यान में रखते हुए सभी संबद्ध विभाग और अधिकारी सतर्क रहें।

नवंबर 2005 से पहले आपदा प्रबंधन के लिए ठीक से काम नहीं होता था

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवंबर 2005 से पहले आपदा प्रबंधन के लिए ठीक से काम नहीं होता था। नवंबर 2005 में हमलोगों की सरकार बनने के बाद आपदा प्रबंधन एवं आपदा पीड़ितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से काम किया गया। वर्ष 2007 में जो बाढ़ आई थी उससे 22 जिलों के लगभग 2.5 करोड़ लोग प्रभावित हुए थे। प्रभावित लोगों के लिए बड़े पैमाने पर राहत का कार्य किया गया था। वर्ष 2008 में कोसी त्रासदी के दौरान पांच जिलों सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया एवं अररिया में लगभग 34 लाख लोग प्रभावित हुए थे जिनको राहत पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया गया था। साथ ही विश्व बैंक से कर्ज लेकर राहत एवं पुनर्वास का काम किया गया था।

Nitish Apda 2 22Scope News

आपदा के समय हमलोग लगातार बाढ़ एवं सुखाड़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर व एरियल सर्वे के माध्यम से भी स्थिति का जायजा लेते हैं

वर्ष 2016 से बाढ़ प्रभावित परिवारों को आनुग्रहिक अनुदान के अंतर्गत कुल छह हजार रुपए की राशि भुगतान करने का निर्णय लिया गया जिसे वर्ष 2023 में बढ़ाकर सात हजार रुपए किया गया। बाढ़ एवं अन्य आपदाओं में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को चार लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान देने की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय हमलोग लगातार बाढ़ एवं सुखाड़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर तथा एरियल सर्वे के माध्यम से भी स्थिति का जायजा लेते हैं ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं हो। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी एवं संबंधित विभाग बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने के लिए पूरी तैयारी करें।

यह भी देखें :

इस महीने के अंत तक बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने की तैयारियों पूरी कर ली जाए – CM

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस महीने के अंत तक बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने की तैयारियों पूरी कर ली जाए। जिलाधिकारी एवं विभागीय पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर स्थिति का आकलन करें तथा लोगों से बात कर समस्याओं का समाधान करें। सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती समय पर की जाए। नदी के तटबंधों की सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली जाए ताकि कहीं पर तटबंध टूटने की घटना न हो। बाढ़ की स्थिति में लोगों के इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली जाए। पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। बाढ़ या सुखाड़ में फसल क्षति की स्थिति में किसानों की सहायता के लिए पूरी तैयारी कर ली जाए। बाढ़ या सुखाड़ की आपदा की स्थिति में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था पूर्व में ही कर ली जाए। आपदा प्रबंधन विभाग लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग करे ताकि लोगों को कोई समस्या नहीं हो।

मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए हर चीज पर नजर रखनी है – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए हर चीज पर नजर रखनी है और पूरी तरह से सतर्क रहना है। मुस्तैदी के साथ सभी लोग लगे रहेंगे तो आपदा की स्थिति में लोगों को राहत मिलेगी। सभी जिलों के प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव जिलों में जाकर बैठक करें एवं वस्तु स्थिति की जानकारी लें और उस आधार पर कार्य करें। जून के प्रथम सप्ताह तक अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति एवं समस्याओं का बेहतर ढंग से आकलन कर उसके समाधान के लिए कार्य करें।

Nitish Apda 1 22Scope News

बैठक में दोनों डिप्टी सीएम के साथ मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल साधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य पारसनाथ राय, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कौशल कुमार मिश्र, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र कुमार सिंह, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य प्रकाश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयालक्ष्मी, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी, अग्निशमन सेवाएं शोभा अहोतकर, वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, ऊर्जा विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, अन्य वरीय पदाधिकारीगण, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के पदाधिकारी, बिहार मौसम सेवा केंद्र के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक जुड़े हुए थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Related Posts

रविशंकर प्रसाद ने कहा- महागठबंधन का घोषणा पत्र खोखले दावे का...

पटना : भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महागठबंधन के जारी संयुक्त घोषणा पत्र को खोखले दावे का पुलिंदा बताते...

गायघाट की रैली में नीतीश का महागठबंधन पर हमला, कहा- नौकरी...

गायघाट : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। सीएम नीतीश आज यानी 28 अक्टूबर...

भागलपुर पहुंचे दिलीप जायसवाल, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव में...

भागलपुर : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल आज भागलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और...
152,000FansLike
25,100FollowersFollow
628FollowersFollow
655,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel