मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला का किया भ्रमण, ली जानकारी

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला (एग्रो बिहार-2024) का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों पर जाकर कृषि के लिए उपयोगी आधुनिकतम कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी ली। इस राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला में देश के प्रमुख कृषि यंत्र निर्माताओं द्वारा आधुनिक यंत्रों का प्रदर्शन किया गया है। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी अनुदान प्राप्त कृषि यंत्रों के क्रय करनेवाले प्रगतिशील किसान लाभार्थियों से मुलाकात की तथा उनसे कृषि यंत्रों के उपयोग के संबंध में बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित किया।

भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री कें प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, कृषि निदेशक आलोक रंजन घोष, पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक और पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...