Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संदेश में छात्रों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को भी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
ये भी पढ़ें- Ranchi : खड़ी कार में लगी भयंकर आग, मची अफरातफरी…
सीएम सोरेन ने कहा, “CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई और जोहार। आपने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो प्रशंसनीय है।”
ये भी पढ़ें- Breaking : राज्यपाल संतोष गंगवार से सांसद लवली आनंद ने की मुलाकात…
CM Hemant Soren : जिन छात्रों को उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिला है, वे निराश न हों
मुख्यमंत्री ने परीक्षा में अपेक्षित परिणाम नहीं प्राप्त कर पाने वाले छात्रों का भी मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा, “जिन छात्रों को इस बार अपनी उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिला है, वे निराश न हों। जीवन में मेहनत और आत्मविश्वास से ही सफलता मिलती है। आप कड़ी मेहनत करते रहें, आपका भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल होगा।”
ये भी पढ़ें- Deoghar : शादी में गया था युवक अगले दिन जंगल में फंदे के सहारे लटका मिला शव, हत्या की आशंका…
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और अभिभावकों की भी सराहना की और कहा कि छात्रों की सफलता में इनका भी बड़ा योगदान होता है। “आप सभी का सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा बच्चों को आगे बढ़ने की राह दिखाती है,” उन्होंने कहा।
ये भी पढ़ें- Big Breaking : जर्सी नंबर 269 साइनिंग ऑफ! रोहित के बाद विराट कोहली ने कर दी टेस्ट से संन्यास की घोषणा…
सीएम सोरेन का यह संदेश न सिर्फ सफल छात्रों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि उन छात्रों के लिए भी संबल देने वाला है जो असफलता से जूझ रहे हैं। यह एक सकारात्मक सोच और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की ओर झारखंड सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


















