कांग्रेस देश भर में आज CBI और ED दफ्तर के बाहर देगी धरना

पटना : नेशनल हेराल्ड (National Herald) मामले में इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) की तरफ से आज यानी 16 अप्रैल को देशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी आज देश भर में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के खिलाफ ईडी की चार्जशीट के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई के मूड में है।

Goal 6 22Scope News

आपको बता दें कि आज कांग्रेस पार्टी राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने सड़क पर उतरेगी। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव व सांसद केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान में सरकार के इस कदम की कड़ी आलोचना की गई है। पार्टी इस कदम को लेकर कड़ा विरोध जताने के लिए देशभर में ईडी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करेगी। बता दें कि बिहार कांग्रेस भी ईडी और सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते दिखाई देगी।

यह भी पढ़े : खड़गे-तेजस्वी की मुलाकात पर बिहार में जमकर राजनीति, आपस में भिड़े JDU-RJD

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

 

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...