बिहार में 11 सैटेलाइट सिटी पर विभाग की ओर से मिली सहमति

पटना : नगर विकास एवं आवास विभाग का प्रभार ग्रहण करने पर मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मुझे नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपना राज्य सरकार द्वारा दिया गया महत्वपूर्ण विश्वास है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और संपूर्ण मंत्रिमंडल का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। नगर विकास एवं आवास विभाग जनता के जीवन स्तर, शहरी सुविधाओं और भविष्य की आधारभूत संरचना से सीधे जुड़ा है, ऐसे में अगले पांच सालों में हमारा लक्ष्य रहेगा कि हम ऐसा विकास करें जो जनता के लिए सुरक्षित, स्वच्छ, आधुनिक और जनसुलभ हो।

बिहार को व्यवस्थित व विकसित करने के लिए कई जगहों पर सैटेलाइट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है – नितिन नवीन

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार को व्यवस्थित एवं विकसित करने के लिए कई जगहों पर सैटेलाइट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है, इनमें नौ कमिशनरी टाउन समेत मां जानकी की धरती सीतामढ़ी और पटना के सोनपुर में निर्माण कार्य किया जायेगा। इन टाउनशिप में सड़कें, पार्क, खेल मैदान, सामुदायिक केंद्र जैसी सुविधाओं मिलेगी। विभाग द्वारा इस पर सहमति दें दी गई है । इस योजना के तहत, बड़े शहरों की भीड़ कम करने और योजनाबद्ध विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं युक्त नए शहर बनाए जाएंगे।

अगले 5 सालों में हमारा लक्ष्य रहेगा कि बिहार में शहरीकरण की दर को राष्ट्रीय औसत दर तक पहुंचाया जाए – मंत्री

वहीं, उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में हमारा लक्ष्य रहेगा कि बिहार में शहरीकरण की दर को राष्ट्रीय औसत दर तक पहुंचाया जाए। सरकार लगातार बुनियादी ढांचे में सुधार और नए शहरी निकायों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इस प्रक्रिया में योजनाबद्ध विकास, जल निकासी, यातायात, और कचरा प्रबंधन जैसी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नितिन नवीन ने आगे कहा- हमारा पहला लक्ष्य शहरों को सुचारु, सुव्यवस्थित व सुंदर बनाना होगा

मंत्री नितिन नवीन ने आगे कहा कि हमारा पहला लक्ष्य शहरों को सुचारु, सुव्यवस्थित और सुंदर बनाना होगा। इसके अंतर्गत स्मार्ट शहरों का विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करना, पेयजल आपूर्ति में सुधार, हरित क्षेत्रों का संरक्षण और पार्कों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आवास के क्षेत्र में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए किफायती, सुरक्षित और गुणवत्ता-युक्त आवास उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी। इसके लिए सरकारी योजनाओं को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाते हुए प्रक्रिया को सरल किया जाएगा।

नगर विकास में जनसहभागिता को बढ़ाते हुए हेल्पलाइन, ऑनलाइन पोर्टल व शिकायत निवारण प्रणाली को और सशक्त बनाया जाएगा

माननीय मंत्री ने कहा कि शहरी यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए नए मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा व अतिक्रमण हटाने की ठोस रणनीति बनाई जाएगी। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज प्रणाली और जल निकासी की समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान किया जाएगा ताकि शहरों में स्वच्छता और स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर हो सके। नगर विकास में जनसहभागिता को बढ़ाते हुए हेल्पलाइन, ऑनलाइन पोर्टल और शिकायत निवारण प्रणाली को और सशक्त बनाया जाएगा, जिससे जनता की सुझाव और शिकायतों का त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों और जनता के सहयोग से हमारा राज्य शहरी प्रबंधन और आवास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

यह भी पढ़े : विजय कुमार चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, कार्यों का किया निपटारा

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...