Advertisment

नगर निकाय चुनाव नहीं कराने पर अवमानना याचिका दायर

रांची: नगर निगम व नगर निकाय चुनाव कराने के मामले में झारखंड हाइकोर्ट द्वारा दिया गया समय बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार ने चुनाव की घोषणा नहीं की है.

इस पर प्रार्थी पूर्व पार्षद रोशनी खलखो ने हाइकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है. साथ ही राज्य सरकार द्वारा एकल पीठ के आदेश को चुनौती देते हुए अपील याचिका दायर की है.

उसमें श्रीमती खलखो ने कैवियट याचिका दायर कर कहा है कि उनका भी पक्ष भी सुना जाये. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विनोद सिंह ने याचिका दायर की है.

अवमानना याचिका में प्रार्थी ने कहा है कि जस्टिस आनंद सेन की एकल पीठ ने चार जनवरी को उनकी रिट याचिका में फैसला सुनाया था. पीठ ने अपने आदेश में कहा था कि लंबे समय से नगर निकाय चुनाव नहीं कराने के कारण लगता है कि राज्य में संवैधानिक ब्रेकडाउन की स्थिति है.

पीठ ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह के अंदर नगर निकाय चुनाव की घोषणा का नोटिफिकेशन जारी करने का आदेश दिया था, लेकिन तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार और चुनाव आयोग ने चुनाव कराने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया, बल्कि राज्य सरकार ने हाइकोर्ट में अपील याचिका दायर कर एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी है.

अपील याचिका राज्य सरकार की चुनाव नहीं कराने की मंशा को स्पष्ट दिखाता है, जो कि संविधान व जनहित के विरुद्ध है. प्रार्थी ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में निकाय चुनाव नहीं करा कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है.

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...