Advertisment

विवादित टिप्पणी मामला-राहुल गांधी को राहत, पीड़क कार्रवाई पर रहेगी रोक

रांचीः राहुल गांधी के द्वारा गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के न्यायाधीश अंबुज नाथ की अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। आज की सुनवाई के बाद राहुल गाँधी को फिलहाल राहत मिली है क्यूंकि अभी पीड़क कार्रवाई पर रोक बरकरार रहेगी।

राहुल गांधी 1 22Scope News

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने निचली अदालत से एलसीआर (Lower Court Record) मांगा है। एलसीआर आने के बाद कोर्ट में मामला सूचीबद्ध होगा। कोर्ट ने कहा है कि ट्रायल किस तरह से चला है और गवाहों ने क्या कहा, स्पष्ट नहीं है।

2018 में राहुल गाँधी ने की थी विवादित टिप्पणी

मालूम हो कि 2018 में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद राहुल गांधी के खिलाफ नवीन झा ने लोअर कोर्ट में शिकायत की थी। जिसके बाद राहुल गांधी को कोर्ट ने सशरीर उपस्थित होने के लिए कहा था। जिसके बाद राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

 

चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी...

गयाजी : गयाजी में चोरी का आरोप लगाकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मामला शेरघाटी...

पटना सिटी के मेहंदीगंज में 32 लाख से अधिक के नशीले...

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवचक कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग (EBI) और पटना मद्य निषेध विभाग की...

पिस्टल के साथ डांस का Video वायरल, महिला गिरफ्तार, घर से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर...