रांचीः राजधानी की ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा नई कमिटी के गठन के बाद लगातार विरोधाभास की स्थिति बनी हुई है. मंदिर की पुरानी कमिटी के साथ साथ विश्व हिंदू परिषद ने झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड को भी भंग करने की मांग की है. इसके लिए झारखंड के राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति तक अपनी बातों को पहुंचाने की तैयारी है.
इसको लेकर झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य और पहाड़ी मंदिर के नई कमिटी के सचिव राकेश सिन्हा ने न्यूज 22 scope से खास बातचीत में मंदिर कमिटी और विश्व हिंदू परिषद के बयानों पर पलटवार किया है. उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि न्यास बोर्ड की मनसा नई कमिटी को पुराने कमिटी के सहयोग से चलाने की है. लेकिन सहयोग नहीं मिल रहा है. बल्कि आरोप लगाए जा रहे है. न्यास बोर्ड मंदिरों का विकास और श्रद्धालुओं को सुविधा पहुंचाना चाहती है. लेकिन अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है.
रिपोर्टः कमल कुमार
Highlights


















