Advertisment

माइका गोदामों को खोले जाने पर गहराया विवाद

कोडरमा : जिले में सील किए गए माइका गोदामों को खोले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने जिला प्रशासन की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल अवैध माइका भंडारण को लेकर जिले के 7 गोदाम और एक सफेद पत्थर गोदाम को सील किया गया था और इस बाबत उपायुक्त कार्यालय में मुकदमा भी चल रहा था।

बहरहाल 7 मइका गोदामों में 3 माइका गोदामों को गुपचुप तरीके से खोल दिया गया है। जिसे लेकर कांग्रेस नेता सईद नसीम ने जिला प्रशासन से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। सईद नसीम ने कहा कि जिस तरह से किसी गोदाम को सील करने के लिए एक विस्तृत प्रक्रिया अपनाई जाती है, उसी तरह सील खोलने से पहले भी कई तरह की प्रक्रिया अपनाई जाती है लेकिन, ऐसा नहीं किया गया।

वहीं दूसरी तरफ उपायुक्त आदित्य रंजन कहा की एक्ट के तहत गोदामों को सील करने की कोई प्रक्रिया नहीं है लेकिन, जो माइका का भंडारण किया गया था वह गोदाम के पूरे परिसर में फैला हुआ था और गोदाम से माइका का ट्रांसपोर्टेशन नहीं हो सके इसलिए गोदाम को सील किया गया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल सिर्फ माइका गोदाम के प्रक्षेत्र को खोला गया है जबकि गोदाम में रखी गई माइका अभी भी सरकार की संपत्ति है जिसका सीजर लिस्ट जिला प्रशासन के पास है।

रिपोर्ट : अमित कुमार

Jharkhand Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर CM का बड़ा ऐलान: झारखंड...

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के मुख्यमंत्री ने युवाओं, परीक्षा व्यवस्था, रोजगार, किसानों और जल जंगल जमीन को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।Jharkhand Independence Day...

YouTube Monetization Rules 2027: नए Creators के लिए दोगुना Watch Time...

YouTube के नये Monetization Rules में नए Creators के लिए वॉच टाइम और Shorts Views की शर्तें कड़ी होने की बात कही गयी है।...

Rice Price Hike: मानसून की बेरुखी से बढ़ी धान की कीमत,...

कम बारिश से धान की आवक कमजोर होने के कारण रांची में चावल की कीमतों पर असर पड़ा है। कतरनी चावल 58 रुपये किलो...