माइका मजदूरों को 3 महीने तक प्रशासन नहीं करेगी परेशान, जानिए बंधु तिर्की ने क्यों कहा

कोडरमा : कोडरमा जिले में माइका मजदूरों को 3 महीने तक जिला प्रशासन परेशान नहीं करेगी और इन 3 महीनों में ढिबरा चुनने के व्यवसाय को लेकर राज्य में नियम कानून तैयार कर लिए जाएंगे. उक्त बातें कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और मांडर विधायक बंधु तिर्की ने कहा.

bandhu tirkey1 22Scope News

माइका मजदूरों के समर्थन में अनिश्चितकालीन चक्का जाम का आह्वान कर कोडरमा पहुंचे बंधु तिर्की ने ढिबरा मजदूरों को रियायत देने को लेकर डीसी और एसपी के साथ वार्ता की. जिसके बाद ढिबरा मजदूरों को उन्होंने आश्वस्त किया कि वे 3 महीने तक बगैर प्रशासन के डरे ढिबरा निकाल सकते हैं. लेकिन ढिबरा निकालने के क्रम में मशीनों और बड़ी-बड़ी गाड़ियों का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा.

bandhu tirkey12 22Scope News

ढिबरा मजदूरों की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि 3 महीने जिला प्रशासन भी मजदूरों के साथ रियायत बरतेगा और इन 3 महीने में कांग्रेस पार्टी सरकार पर दबाव बनाकर ढिबरा चुनने के व्यवसाय को लेकर कानून बनवायेगी. उन्होंने कहा कि इन तीन महीनों में सरकार को कानून बनाने के लिए मजबूर किया जाएगा, ताकि व्यवसाय को जीवित रखा जा सके.

गौरतलब है कि कोडरमा जिले में 1980 से पहले दर्जनों माइका की खादाने संचालित थी जो वन अधिनियम लागू होने के बाद बंद कर दी गई. आज भी इन खदानों के बाहर माईका स्क्रैप यानि ढिबरा पर्याप्त मात्रा में जमा है, जिसे चुनकर मजदूर अपना जीविकोपार्जन करते हैं. लेकिन, हाल के दिनों में कोडरमा जिला प्रशासन की सख्ती के बाद यह व्यवसाय पूरी तरह से बंद हो गया है.

रिपोर्ट : कुमार अमित

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध खदान में गिरकर मजदूर की मौत

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने डिजिटल शिक्षा...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...