पटना : बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज एक बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि 225 सीट जीतकर सरकार बनाएंगे। बल्कि हमने कहा कि दो तिहाई बहुमत लाकर हमलोग बिहार में सरकार बनाएंगे। गलत न्यूज लोगों में नहीं फैलाना चाहिए। वहीं राहुल गांधी के द्वारा संसद में दिए गए बयान पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि उन्हें अभी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। वहीं दिल्ली में हुए कोचिंग की घटना पर कहा कि इस घटना पर राजनीतिक बयानबाजी नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़े : Breaking : प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पटना पहुंचे दिलीप जायसवाल, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















