Advertisement
Advertisement

लचर बिजली व्यवस्था को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ पार्षदों की समन्वय बैठक

अररिया : अररिया खासकर ग्रामीण इलाकों में अनियमित बिजली आपूर्ति और लचर बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ जिला पार्षदों की समन्वय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू ने की। बैठक में सभी जिला पार्षदों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्या से बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया और बिजली अनापूर्ती होने पर आपूर्ति की दिशा में समय पर पहल नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की।

बैठक में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिले के तीनों एसडीओ, जेई सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू ने बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा जिला पार्षदों के फोन को रिसीव और समस्या समाधान करने की दिशा में उदासीन रवैया पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस गलत परंपरा में सुधार लाने की कड़ी नसीहत दी।

यह भी पढ़े : पत्रकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी भवेश यादव की हत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मंटू भगत की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...

Maoist Commander Arrest: मुंबई में 10 लाख का इनामी माओवादी संजय...

झारखंड के 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराम को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पलामू पुलिस...