निगम ने होल्डिंग टैक्स के सात हजार बकायेदारों को भेजा नोटिस

रांची: होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज, बाजार शाखा व नगर निवेशन शाखा रांची नगर निगम के आय के मुख्य स्रोत हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संबंधित विभाग रेस हो चुके हैं।

अधिकारी प्रतिवर्ष नगर निगम को मिलने वाले राजस्व का आकलन कर रहे हैं। नगर निगम के सहायक प्रशासक मुकेश कुमार रंजन ने बताया कि होल्डिंग संबंधी नए आवेदनों में मोबाइल नंबर गलत दिए गए हैं।

सुपर स्ट्रक्चर से संबंधित होल्डिंग के कई आवेदनों के साथ बिजली बिल की रसीद नहीं दी गई है। कई आवेदनों में प्लाट नंबर नहीं हैं।

इस कारण कई आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। सात फरवरी से होल्डिंग से संबंधित आवेदनों का निष्पादित
करने के लिए अधिकतम 25 दिन निर्धारित किए गए हैं।

होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदरों को नोटिस जारी किए गए हैं। कुल सात हजार लोगों को अब तक नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

इसके अलावा जो लोग होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। नगरपालिका अधिनियम-2011 के तहत होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों के विरुद्ध प्रोपर्टी को सील करने, कुर्की, बिक्री, जब्ती व संबंधित बकायेदारों का बैंक खाता फ्रीज करने की अनुशंसा की जा सकती है।

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...