Corruption: जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए नगर निगम कर्मी ने ली रिश्वत, नहीं बना तो महिला ने किया हंगामा

भागलपुर: बिहार सरकार के मंत्री और अधिकारी क्राइम, करप्शन पर जीरो टोलेरेंस की बात तो करते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। हालांकि यह हकीकत किसी से छुपी हुई नहीं है। भागलपुर में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला जहां जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कर्मी ने रिश्वत की मांग की। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए लोगों ने उन्हें कर्मी को रिश्वत दे भी दिया लेकिन काफी दिनों बाद तक काम नहीं हुआ तो परिजनों ने कार्यालय में पहुंच कर जम कर हंगामा किया। हंगामा के बाद कर्मी ने रिश्वत में लिया पैसा वापस कर दिया।

मामला भागलपुर नगर निगम कार्यालय का है जहां नया बाजार के रंजीत शर्मा और उनकी पत्नी आरती शर्मा अपने पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे थे। कार्यालय में सुमित यादव नामक एक कर्मी ने उनसे 2500 रूपये लिया लेकिन महीनो बीत जाने के बावजूद जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना। अंत में आक्रोशित हो कर महिला नगर निगम कार्यालय पहुंच कर हंगामा करने लगी और आरोपी कर्मी सुमित यादव के साथ धक्कामुक्की भी की। हंगामा देख अन्य कर्मियों ने बीच बचाव किया और एक दिन में जन्म प्रमाणपत्र निर्गत करने का भरोसा दिला कर हंगामा को शांत करवाया। साथ ही आरोपी कर्मी से रिश्वत का पैसा भी लौटवाया।

यह भी पढ़ें- Aurangabad में 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, 2 अन्य की तलाश जारी

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Corruption Corruption Corruption

Corruption

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...