‘निजीकरण के दौर से गुजर रहा है देश, चरम पर महंगाई एवं भ्रष्टाचार’ 

मधुबनी : बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग (BSCLC) पूर्व अध्यक्ष सह झंझारपुर संगठन जिला प्रभारी डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने मधुबनी सर्किट हाउस हॉल में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री काल में आजादी के बाद दलित, अति पिछड़ा एवं पिछड़ों के बीच राजनीतिक चेतना जागृत हुई है। राजनीतिक चेतना के लिए सत्ता में हिस्सेदारी दी और विभिन्न पदों पर चाहे राज्यसभा हो, विधानसभा, लोकसभा हो, विधान परिषद हो, बोर्ड और निगम में भागीदारी दी।

लालू यादव ने सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष और आंदोलन किया – डॉ. चक्रपाणि हिमांशु

केंद्र सरकार से जाति गणना कराए जाने की मांग को लेकर लालू प्रसाद यादव ने सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष और आंदोलन किया। लालू यादव के विचारों को जमीन पर उतरने के लिए प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार में जातिगत जनगणना करने के संकल्प को आगे बढ़ाया। भाजपा के लाख विरोध के बावजूद बिहार में जातिगत जनगणना कराई और प्राप्त आंकड़े के अनुसार, आरक्षण के दायरे को 50 फीसदी से बढ़ा कर 65 फीसदी किया गया। लेकिन भाजपा ने इस मामले में साजिश रच कर न्यायालय के द्वारा आगे बड़े आरक्षण के दायरे पर रोक लगाने का काम किया।

यह भी देखें :

सरकारी संस्थान को निजीकरण किया जा रहा है – डॉ. हिमांशु

हिमांशु ने कहा कि सरकारी संस्थान को निजीकरण किया जा रहा है। देश में महंगाई एवं भ्रष्टाचार चरण सीमा पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस एवं खाद्यान्न सामग्री का दाम काफी महंगे हो रहे हैं। केंद्र सरकार के वादे के अनुसार, प्रत्येक साल दो करोड़ नौकरी देने के बदले छटनी किया जा रहा है। सभी के खाते में 15-15 लाख रुपए देने के वादे हवा हवाई रह गई है। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रहा है। पुलवामा मामले में 300 किलोग्राम आरडीएक्स कहां से आया अभी तक पता नहीं चला है। देश में पहली बार चार सुप्रीम कोर्ट जज ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है। जन धन योजना हवा हवाई रह गई है। इस देश में कार लोन सस्ता है लेकिन छात्र किसानों को लोन नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़े : झंझारपुर को जिला बनाने का मुहिम हुआ तेज, समीर महासेठ का तीखा प्रहार

अमर कुमार की रिपोर्ट

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...