खलिहान में सोए दंपति की गला रेत कर हत्या, गांव में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

गयाजी : गयाजी के शेरघाटी थाना क्षेत्र के चांपी गांव में खलिहान में धान की रखवाली कर रहे हैं एक दंपति की गला रेत कर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय किसान प्रदीप यादव और उनकी पत्नी केसरी देवी के रूप में हुई है। केसरी देवी शेरघाटी के वार्ड-1 के वार्ड सदस्य भी थी।

घटना की सूचना मिलते ही SDPO और शेरघाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी

वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ शेरघाटी शैलेंद्र सिंह और शेरघाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि यह घटना जमीन विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि यह घटना गुरुवार की बीती रात 1:30 बजे की बताई जाती है। दोनों दंपति खलिहान में अपने धान की रखवाली करते थे।

Gaya Hatya 1 1 22Scope News

पापा के कॉल किया तो फोन नहीं उठाया

मृतक के बेटी रिंकी देवी बताती है कि बीते 1:30 बजे रात में जब अपने पापा के कॉल किया तो फोन नहीं उठाया। फिर इसकी जानकारी अपने अन्य परिवार को दी। जब सुबह में वहां पहुंचा तो देखा कि दोनों की हत्या किया गया है। किसी तेज धार धार हथियार से वार करके हत्या किया गया है। उसने बताया कि यह हत्या खेत के विवाद को लेकर किया गया है।

Gaya Hatya 2 22Scope News

यह भी पढ़े : अवैध सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

बेलदौर में पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी ने छीनी पिस्टल,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और अपराधियों...