सड़क किनारे खून से लथपथ युवक का शव बरामद, गोली मारकर हत्या की आशंका

सीवान : सीवान जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शव की हालत देख कर अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। जांच के बाद मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर अजमत गांव निवासी संजय शाह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संजय शाह की सीवान के बड़हरिया स्टैंड के पास बैग की दुकान है और वह वहीं व्यवसाय करता था।

यह भी देखें :

पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी, दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इलाके में इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है, वहीं परिजन भी घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़े : पुलिस ने थाने में बंद करके व्यक्ति की खूब की पिटाई, कहा- करो कबूल की मैं हत्या किया हूं…

कुमार रवि की रिपोर्ट

Jharkhand Chamber Election: टीम पी-21 ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाये सवाल,...

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर चुनाव को लेकर टीम पी-21 ने शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मूल और डिजिटल...

Gaya Pitru Paksha: पिंडदान के लिए लॉन्च हुआ पोर्टल, घर बैठे...

 पितृपक्ष में गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन ने आधिकारिक पोर्टल और मोबाइल एप लॉन्च किया है। ऑनलाइन पंजीकरण समेत कई सुविधाएं...

Jharkhand Cabinet: श्वेता शर्मा को मिल सकती है मंत्री पद की...

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा के हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा तेज है। 26 सितंबर के बाद...