अपराधियों ने जवान को बनाया निशाना, किया पथराव, 2 पुलिसकर्मी जख्मी

सहरसा : बिहार के सहरसा से एक बड़ी खबर आ रही है। आमलोग तो आमलोग हैं अब तो बिहार में जवान भी सुरक्षित नहीं दिख रहे हैं। ताजा मामला सहरसा जिला से है। बिहार में एक बार फिर अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। इस बार अपराधियों ने बिहार पुलिस के जवान को ही निशाना बना लिया और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस टीम पर पथराव भी किया गया जिसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए है। पूरा घटनाक्रम सहरसा जिले के बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के खजूरी गांव की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम रेड के लिए निकली हुई थी। जहां दो लोगों को पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में देखा, उसे रोकने का प्रयास किया। उसी दरमियान उक्त युवक के द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया। यही नहीं आसपास के लोग भी पुलिस टीम पर टूट पड़े और पथराव कर दिया। इस घटनाक्रम में बैजनाथपुर पुलिस शिविर के नव पदस्थापित प्रभारी अमरोद कुमार और दारोगा अरुण कुमार जख्मी हो गए है। जिसके सर और शरीर के अन्य जगहों पर चोट लगी है। जिसे इलाज के लिए सहरसा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही निजी अस्पताल पहुंचे सहरसा एसपी उपेंद्र वर्मा जहां उन्होंने मामले की पूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा। जो इस घटना में शामिल है। एसपी का कहना है कि आत्मरक्षार्थ को देखते हुए गोली भी चलाई गई है।

एसके राजीव की रिपोर्ट 

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img