Monday, June 23, 2025

गयाजी में 6 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, चीखने की आवाज पर परिजन पहुंचे तो भाग निकले दरिंदे…

- Advertisement -

गयाजी: बिहार के गयाजी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक 6 वर्षीया मासूम के साथ दरिंदगी की घटना घटी है। बच्ची के चिल्लाने के बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे तो दरिंदे मौके से भाग निकले। फ़िलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना गयाजी के लुटुआ थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि घटना के दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। जानकारी मिल रही है कि घर के पास खेल रही 6 वर्षीया बच्ची को दोनों नाबालिग बहला फुसला कर अपने साथ एक सुनसान जगह ले गये और वहां उन्होंने उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची के रोने की आवाज सुन आसपास खेल रहे बच्चों ने पूरे मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे तब आरोपी फरार हो गये जबकि बच्ची लहूलुहान हालत में वहीं पड़ी थी। बच्ची के परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया जहां से गंभीर हालत देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें – तेज प्रताप को है जान का खतरा, कहा 4-5 लोग रच रहे हैं मेरे खिलाफ साजिश

घटना के बाद गांव के लोगों में एक तरफ जहां सनसनी फ़ैल गई वहीं दूसरी तरफ गांव के लोगों में आक्रोश भी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी समेत आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है जबकि दोनों आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। मामले को लेकर सिटी एसपी ने बताया कि एक 6 वर्षीया बच्ची के साथ दरिंदगी की बात सामने आई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   चुनाव से पहले खगड़िया को मिली बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री ने 50 हजार मीट्रिक टन की क्षमता का साइलो गोदाम का किया उद्घाटन

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

गयाजी में 6 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, चीखने की आवाज पर परिजन पहुंचे तो भाग निकले दरिंदे...

- Advertisement -
Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...

Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
534,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

पार्टी बचाने के लालू फिर बन रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष लेकिन...

पूर्वी चंपारण: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का एक बार फिर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। उन्होंने सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद...