कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3730 जिंदा कारतूस जब्त

कैमूर : कैमूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहनिया चेक पोस्ट से 3730 जिंदा कारतूस को जब्त किया है। दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि नालंदा में सप्लाई होनी थी। बता दें कि रविवार की बीती रात कैमूर पुलिस को एटीएस की तरफ से गुप्त सूचना मिली कि यूपी की तरफ से एक वाइट ब्रेजा कार में कुछ संदिग्ध सामान की सप्लाई होने जा रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने एक टीम गठित कर मोहनिया चेक पोस्ट पर यूपी की तरफ से आ रही सभी गाड़ियों का गहन जांच शुरू कर दिया। तभी ब्रेजा कार को रुकवाकर जब उसमें जांच किया गया। उसके अंदर से भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किया गया। शत्रुघ्न शर्मा (उत्तर प्रदेश) और कुमार अभिजीत (नालंदा) को गिरफ्तार किया गया।

Goal 5 22Scope News

इस कार्रवाई के बारे में SP हरि मोहन शुक्ला ने दी जानकारी

वहीं 60 प्लास्टिक के पैकेट में पीतल के रंग का 2950 पीस जिंदा कारतूस आठ एमएम का और चार प्लास्टिक के पैकेट में पीतल के रंग का 750 जिंदा कारतूस 315 बोर का जब्त किया गया। गिरफ्तार लोगों के पास से पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और मोबाइल को जब्त किया गया। वहीं उन दोनों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही हो और आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। कैमूर के पुलिस अधीक्षक हरि मोहन शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी।

यह भी पढ़े : बाइक सवार अपराधियों ने महिला पुलिस कर्मी को मारी गोली, घायल…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...